फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 80 वर्षीय दादी भांप न सकी पड़ोसी युवक के इरादे, घर आकर की ऐसी करतूत; जानकर खौल उठेगा खून

Thu, 05 Oct 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

80 वर्षीय वृद्धा घर पर अकेली रहती है। उसका बेटा बाहर नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि वो घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक घर आया और उसके संग दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजबाद की तहसील टूंडला के थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में दादी की उम्र की वृद्धा ने नाती समान पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ कर रही है। पीड़िता का पुत्र बाहर नौकरी करता है, वह घर में अकेली रहती है।
विज्ञापन


यहां का है मामला
थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्धा का आरोप है कि उनका बेटा पानीपत, हरियाणा में नौकरी करता है। वह घर में अकेली रहतीं हैं। मंगलवार रात साढ़े बारह बजे वह घर में सो रही थी, तभी गांव का ही एक युवक जबरन घर में घुस आया। करीब 28 वर्षीय युवक ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उनके शोर करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। उन्होंने घटना की जानकारी रात्रि में ही अपने पड़ोसी को दी। सुबह सात बजे ग्रामीणों के साथ वह थाने पहुंची तथा उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें -  नहीं सुधरेंगे: घूस नहीं दी तो पासपोर्ट सत्यापन में लगा दी प्रतिकूल रिपोर्ट, शिकायत के बाद दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया तथा घटना की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक शादीशुदा है तथा तीन बच्चों का पिता है। पत्नी दो साल पहले झगड़ा कर मायके चली गई थी। उसके बाद वापस लौटकर नहीं आई। मामले में थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। वह अपने पुत्र के आने पर तहरीर देने की बात कह रही हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच व तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा: राधास्वामी सत्संग सभा को फिलहाल राहत,  हाइकोर्ट ने दिए 10 अक्तूबर तक यथा स्थिति रहने के आदेश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें