फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दो भाइयों की लड़ाई में पड़ोस की महिला को लगी गोली, अस्पताल में कराई गई भर्ती; हालत गंभीर

Fri, 28 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में पड़ोस में रहने वाली महिला गोली लगने से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार की देर रात दो भाईयों में हो रहे विवाद के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला पेट में गोली लगने से घायल हो गई। आनन फानन में परिवारीजन महिला को उपचार के लिए ले गए। सूचना मिलने पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव कटैना हर्षा में बुधवार की देर रात दो सगे भाइयों सर्वेश और सुधीर में नशे की हालत में विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान मौके पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लग गई। इसी दौरान अचानक एक भाई ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर होने से लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान गांव की सुनीता देवी (50) के पेट में गोली लग गई। गोली लगने से महिला घायल होकर गिर गई। 

जानकारी मिली तो सीओ राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए भेजने के साथ लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। घायल महिला के पुत्र विनीत कुमार ने सुधीर और सर्वेश के खिलाफ मां को गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने  बताया कि थाना जसराना के गांव कटैना हर्षा में दो भाईयों में नशे की हालत हो रहे विवाद के दौरान एक महिला के पेट में गोली लगी है। महिला के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें