फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा:  दुष्कर्म के बाद किशोरी को किया कमरे में बंद, ताला लगाकर भागा आरोपी  

Wed, 16 Mar 2022 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घर से दो दिन से लापता किशोरी पड़ोसी युवक के घर में मिली। जिस कमरे में किशोरी थी, उसका बाहर से ताला लगा हुआ था। पड़ोसी युवक ने नशीली पदार्थ पानी में मिलाने के बाद किशोरी को पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना न्यू आगरा क्षेत्र में 16 साल की किशोरी से पड़ोस मे रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाया। उसे बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गया। किशोरी परिजनों को कमरे में बंद मिली। पीड़ित परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 13 मार्च को घर से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की कई जगह तलाश की। उसे रिश्तेदार और परिचितों के यहां देखा, लेकिन वो नहीं मिली। उसका मोबाइल भी बंद था। रात में वह मोहल्ले में ही रहने वाले कुलदीप के कमरे पर पहुंचे, जिसमें गेट पर ताला लगा था। कमरे के जंगले में देखा, तो अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। 

बेहोश मिली किशोरी 

किशोरी के परिजनों ने कमरे का ताला खोलकर उसे बाहर निकाला। होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि कुलदीप ने उसे कमरे पर बुलाया था। इस दौरान उसे नशे का पदार्थ पानी में मिलाकर पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की।

पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना न्यू आगरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। कुलदीप मूलरूप से बरहन के गांव नजरपुर का रहने वाला है। दो माह से वह किराये पर न्यू आगरा क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी 12वीं करने के बाद शहर में कोचिंग करने के लिए आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें