किशोरी के बचपन में ही माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही है। रिश्तेदार के घर एक युवक का आना जाना था। वह किशोरी को घुमाने के बहाने बाहर ले गया। आरोप है कि इसके बाद ब्लैकमेल कर दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी से पैसे की मांग भी कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भोला नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा-जलेसर-एटा हाईवे का रास्ता हुआ साफ, सीईसी ने की पेड़ काटने की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
महिला से छेड़खानी, पति को धमकाया
परिवार के लोगों के सो जाने पर एक युवक घर में घुस आया। सो रही महिला से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर पति और बच्चे जाग गए। टोकने पर पति को धमकी देकर भाग गया। थाना जगदीशपुरा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि वारदात बृहस्पतिवार रात की है। आरोप मोहल्ले में रहने वाले विजय पर है।
ये भी पढ़ें - Agra: डीएम के तेवर सख्त, दो अधिकारियों का वेतन रोका...पांच से मांगा स्पष्टीकरण; साफ कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं