फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीजे बंद करने की कहना पड़ा भारी...पड़ोसी ने घर में घुसकर बोला हमला, महिलाओं की पिटाई

Fri, 28 Nov 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पड़ोस में डीजे बंद कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दूसरे दिन पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। महिलाओं को भी पीटा। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में एक बीमार युवक को पड़ोस में बज रहा डीजे बंद करने के लिए कहना भारी पड़ गया। आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद दूसरे दिन पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अर्जुन नगर निवासी जगवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को रात लगभग 10:30 बजे पड़ोसी वीरेंद्र सिंह के घर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। वह बीमार थे, उन्होंने डीजे से हो रही परेशानी बताकर बंद करने के लिए कहा। उन्होंने बंद नही की। पुलिस बुलाने की कहने पर वीरेंद्र ने डीजे की आवाज कम करा दी।

जगवीर ने बताया कि दूसरे दिन वह पत्नी और बहू के साथ घर पर थे। दोपहर करीब 12 बजे विपिन, माघवेंद्र व कालू घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। विपिन और माघवेंद्र ने घर के अंदर उनकी पत्नी व बहू की पिटाई की। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें