फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसआईआर में लापरवाही, छह बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 20 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो27पटियाली में बूथ पर बीएलओ से जानकारी करते एसडीएम  प्रदीप कुमार विमल। स्रोत:विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
पटियाली। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर कार्यक्रम) के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य का, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। एसडीएम ने कंपोजिट स्कूल स्थित बूथ संख्या 276, 279, 281, 282, 283 और 284 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा की और बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण में एसडीएम ने पाया कि बूथ संख्या 276, 279, 281, 282, 283 और 284 पर तैनात बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि वे गणना प्रपत्रों को तुरंत एकत्रित करके निर्धारित एप पर समय से ऑनलाइन अपलोड करें। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन छह बीएलओ का कार्य असंतोषजनक पाया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति भेज दी गई है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राम नयन, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें