फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक सहित 42 कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण, वेतन काटने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकारी अस्पतालों का समय बदले जाने के बाद भी लापरवाही सामने आ रही है। डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण के समय अस्पताल बंद मिलने पर चिकित्साधीक्षक सहित 42 कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विभाग ने अब सभी सरकारी अस्पतालों का समय सुबह 8 बजे से कर दिया है। लेकिन इस समय पर अस्पताल नहीं खुल रहे, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही है। शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश ने सोमवार को सुबह नौ बजकर 10 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के गेट पर ताले लटके मिले। जिसे गंभीरता से लिया गया। डिप्टी सीएमओ ने अपनी निरीक्षण आख्या सीएमओ को सोंप दी। सीएमओ ने चिकत्साधीक्षक सहित सभी 42 कर्मियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए वेतन काटने की चेतावनी दी है।
अस्पताल का समय सुबह 8 बजे का हो गया है। निरीक्षण में अस्पताल के समय से न खुलने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। चिकित्साधीक्षक सहित सभी 42 कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण का समुचित जवाब न मिलने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें