दोबारा जांच में फिर संक्रमित निकला जवान
पीएसी का जवान रविवार को दोबारा जांच में फिर संक्रमित मिला है। स्पेन से लौटे प्रवासी व पंजाब से आए युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि दो मरीज ठीक हुए हैं। एक नया मरीज मिला है।
बीते 24 घंटे में 4,329 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब दो सक्र्रिय मरीज हैं। कुल 20.93 लाख लोगों की जांच में अब तक 25,771 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 458 की मौत हो चुकी है। 25,311 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
2246 लोगों को लगाया कोरोना टीका
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को भी कोरोना टीकाकरण किया गया। कुल 2246 लोगों को टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन के मुताबिक 1351 लोगों को कोरोना टीके का पहला डोज और 895 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। अब तक जिले में टीके का 40 लाख से अधिक डोज लगाया जा चुका है।