आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो से पांच दिसंबर तक यूपी नीट 2020 की काउंसलिंग होगी। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज समेत नौ मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर रिक्त 76 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
दूसरे चरण की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन होगा। सभी अभ्यर्थियों को रैंकिंग के आधार पर चार दिन बुलाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि काउंसलिंग सेंटर पर अव्यवस्था न फैले।
नोडल प्रभारी डॉ केएस दिनकर ने बताया कि पहले चरण में बिना रैंकिंग के बुलाए जाने पर अभ्यर्थी अधिक पहुंच गए थे, जिससे अव्यवस्था फैल गई थी। इस कारण अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए रैंकिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।