आगरा मंडल में ऑन ड्यूटी डीएसएस से मारपीट की घटना के विरोध में ऑल इंडिया रेलवे स्टेशन मास्टर एसोसिएशन का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी डीआरएम कार्यालय पर छह घंटे से अधिक समय तक चला। विभिन्न शाखाओं के रेलवे कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न
इसी बीच को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह आगरा पहुंचे। पहले उनका सोमवार को आगरा मंडल का औचक निरीक्षण प्रस्तावित था, लेकिन प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए टूंडला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह आगरा में रेलवे ऑफिसर्स मेस में आयोजित एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के शादी समारोह के रिसेप्शन में शामिल हुए और वहीं से लौट गए।
ये भी पढ़ें - डीएसएस पिटाई प्रकरण: डीआरएम कार्यालय पर छह घंटे हंगामा, हाथापाई और धक्का-मुक्की; मची रही अफरा-तफरी
रेलवे कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा रही कि जब मंडल में इतना बड़ा विवाद चल रहा है और लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं, तब विभाग के सर्वोच्च अधिकारी के रूप में जीएम यदि आंदोलनरत कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत करते तो तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल हो सकती थी। हालांकि जीएम की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि शीर्ष स्तर से भरोसा और संवाद मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें - UP: तीन दिन से तलाश, बंद मोबाइल और फिर नाले में मिला शव; सुरक्षाकर्मी की मौत बनी पहेली