फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने कैंडिल मार्च निकाल जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
किशनी में राइजिंग सन स्कूल में जनरल बपिन रावत को श्रद्धांजलि देते बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के शहीद होने पर शुक्रवार को जिले के अलग-अलग कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

शहर के श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्सों ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। शाम को शहर के क्रिश्चियन तिराहे से शहीद पार्क तक मोमबत्ती जुलूस निकालकर मौनव्रत रखा गया। जैन इंटर कॉलेज करहल के एनसीसी कैडेट्स ने भी शुक्रवार को जनरल बिपिन रावत की आत्मा शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला।
किशनी स्थित राइजिंग सन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार की शाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रबंधक राहुल तोमर, प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह तोमर, यसी तोमर, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, सूबेदार सिंह, कुंवरपाल सिंह, चंद्रशेखर, यश्वीर सिंह, शीलकांत, रविकर चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें