मैनपुरी। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को ईशन नदी पहुंच कर इसकी सफाई की। छात्र-छात्राओं ने ईशन में गंदगी न करने का भी लोगों को संदेश दिया। लोगों से अपील की कि नदी में पूजा की सामग्री और विखंडित मूर्तियां फेंक कर उसे दूषित ना करें।
शनिवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन के निर्देशन में एनसीसी छात्र-छात्राएं ईशन नदी पुल पहुंचे। यहां पुल के आस-पास नदी में फैली गंदगी को दूर किया। लोगों द्वारा यहां डाली जा रही विखंडित मूूर्तियों को भी एकत्रित किया। एनसीसी कैडेट्स ने नदी की सफाई के बाद कहा कि नदी कि हमें पूजा अनुष्ठान करने के उपरान्त भगवान का अपमान नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हे विधि-विधान पूर्वक धरती माता की गोद में रख देना चाहिए।
प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने कहा कि नदी और नहर में भी मूर्ति पूजा की सामिग्री आदि को फेंकने से गन्दगी बढ़ती है एवं जल के प्रवाह में अवरोध उत्पन्न हा जाता है। जल में रहने वाले अनेकों जीव जंतु भी मृत्यु का शिकार बन जाते हैं। हम सभी शिक्षित समाज का अंग है हमें इस तरह की भूल नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुये कहा कि यदि हम किसी स्थान को स्वच्छ नहीं कर सकते तो हमें वहां पर गंदगी भी फैलाने का अधिकार नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, एनसीसी विभाग के डॉ. ओमेश जादौन, शंशाक दुबे, मंगेष यादव, सान्वी पांडेय, जान्हवी, अमरदीप, स्नेहा, अंशू, करन यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।