फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएस हंस पर तैनात नौसैनिक की राजकीय सम्मान से विदाई, पत्नी पर कत्ल का आरोप

Wed, 05 Jun 2019 07:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मृत नौसैनिक कौशलेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जसराना के गांव नवादा निवासी नौसैनिक कौशलेंद्र की उसकी ही पत्नी ने गोवा में हत्या कर दी। मंगलवार रात को शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। नवादा निवासी कौशलेंद्र नौसेना में वास्कोडिगामा उपजिला में नौसेना के एक अड्डे पर विमान वाहक पोत आईएनएस हंस पर एयरक्राफ्ट हैंडलर के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन

2 of 5
विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने पुष्प चक्र अर्पित किया - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर शाम पत्नी संध्या ने सोते समय किसी भारी वस्तु से प्रहार कर मार दिया। सूचना पर पिता सुरेंद्र सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोवा पहुंचे और अधिकारियों के साथ शव लेकर गांव में पहुंचे। मंगलवार रात बारह बजे के बाद गांव में शव पहुंचते ही चीत्कार मच गई। राजकीय सम्मान के साथ नौसैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने सैनिक को श्रद्घांजलि देने के साथ शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

3 of 5
सैनिकों ने कौशलेंद्र को श्रद्घांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
नौसैनिक कौशलेंद्र प्रताप के शव के साथ नौसेना के लेफ्टीनेंट कमांडर प्रवीन, विजय सिंह नेहर, अजय यादव, वीके पासवान, आलोक कुमार, हिमांशू सचान आए। सैनिकों ने कौशलेंद्र को सलामी दी। वहीं जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. संजीव यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल सिंह यादव, कोतवाल गिरीश चंद्र ने भी श्रद्घांजलि दी। 
 

4 of 5
मृत कौशलेंद्र के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
कौशलेंद्र की बेटी वर्तिका को हत्या के खुलासे में अहम कड़ी माना जा रहा है। कौशलेंद्र का शव लेने पहुंचे पिता, मां एवं चाचा से भी वर्तिका को नहीं मिलने दिया। परिजनों ने अधिकारियों से पिता के अंतिम दर्शन के लिए भेजने का अनुरोध किया लेकिन, नेवी के अधिकारियों ने मना कर दिया। बेटी के न आने पर मुखाग्नि बड़े भाई रवींद्र प्रताप ने दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत नौसैनिक कौशलेंद्र हत्यारोपी पत्नी के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मलयेशिया में साफ्टवेयर इंजीनियर बडे़ भाई रवींद्र प्रताप ने कहा कि उनके भाई का उसकी पत्नी संध्या के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था।कौशलेंद्र की पत्नी की मां भी अपने पति पर हमला कर चुकी हैं। उसने ही संध्या को हत्या करने के लिए भड़काया। जुलाई माह में कौशलेंद्र सेवानिवृत्त हो रहे थे। उनको फंड मिलना था। पैसे पर ससुरालियों एवं पत्नी की नजर लगी हुई थी। पैसे की खातिर ही उसने कौशलेंद्र की सरिया मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें