फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सवः षष्टी पूजा के साथ पंडाल में विराजेंगी मां, सिंदूर खेला से होगी विदाई

Fri, 04 Oct 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति को अंतिम रूप देता कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगाल और बिहार से आए मूर्तिकारों ने मां दुर्गा के मूर्तियों को अंतिम रूप दे दिया है। षष्टी पूजा पर पुष्पांजलि के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। देवी के दर्शनों के लिए शनिवार शाम को देवी पंडालों को खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बंगाली समुदाय के लोगों की ओर से दुर्गा महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विशाल पंडाल तैयार किए गए हैं। इसमें गंगनचुभी तोरणद्वार तैयार किए गए हैं। नगर में करीब दो दर्जन जगह पर दुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है। 

बंगाली समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी अब दुर्गा महोत्सव मनाने लगे हैं। टूंडला में अब यह भव्य महापर्व मनाया जाता है। इसे देखने के लिये क्षेत्र के ही नहीं विभिन्न प्रांतों के लोग भी पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विशाल महोत्सव वैसे तो 29 सितंबर को भूमि पूजन व कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो चुका है, लेकिन पांच अक्टूबर को महोत्सव में मां की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसे बाद तीन दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें आनंद मेला और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। सिदूंर खेला के साथ मां को विदाई दी जाएगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें