फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक ने जड़ा दोहरा शतक, ननिहाल में जश्न का माहौल, जल्द लेंगे बांकेबिहारी का आशीर्वाद

Fri, 04 Oct 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मामा-मामी के साथ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विशाखापटनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक के बाद उनकी ननिहाल मथुरा में भी जश्र का माहौल है। मयंक अग्रवाल मथुरा निवासी आप नेता अनुज गर्ग के भांजे हैं। मयंक की मां बबिता ठाकुर बांकेबिहारी की भक्त हैं।
विज्ञापन


भूतेश्वर रोड स्थित मयंक अग्रवाल की ननिहाल में मामा अनुज गर्ग ने बताया कि मयंक बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन रहे हैं। बंगलूरू के बिशप काटन बायज स्कूल में पढ़ाई करते हुए अंडर-13 में उनका चयन हुआ। 15 वर्ष की उम्र में मयंक का चयन मार्डन क्रिकेट क्लब ने एक लीग मैच के लिए किया।

इसके बाद मयंक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्रिकेट की दुनिया में उपलब्धियां हासिल करते हुए मयंक आगे बढ़ते रहे हैं। इसी के चलते दिसंबर 2018 में उसका चयन टीम इंडिया में हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुरुवार को विशाखापटनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में उसने दोहरा शतक जड़ दिया। मयंक की इस कामयाबी से मथुरा में उनकी ननिहाल में खुशी का माहौल है।

अनुज गर्ग ने बताया कि बहुत शीघ्र ही उनके भांजे मयंक अग्रवाल अपनी मां बबिता और पिता अनुराग के साथ ठाकुर बांके बिहारी महाराज और द्वारिकाधीश महाराज का आशीर्वाद लेने आएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें