फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Maha Ashtami Date 2024: महाअष्टमी कब, 10 या 11 अक्तूबर को, जानें पूजन का शुभ-मुहूर्त

Mon, 07 Oct 2024 07:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Navratri  Maha Ashtami Date 2024: शारदीय नवरात्र पर एक दिन घटने से संशय की स्थिति बनी हुई है कि महाअष्टमी कब है। ज्यातिषाचार्य ने बताया कि 12 अक्तूबर को सुबह नवमी और शाम को दशहरा मनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
दुर्गा पूजा 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maha Ashtami 2024: मथुरा में इस बार नवरात्र में एक दिन घट जाने से अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर भक्तों में संशय की स्थिति है। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने संशय को दूर करते हुए बताया कि इस साल पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी 11 अक्तूबर को है, जबकि 12 अक्तूबर को सुबह नवमी और शाम को दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन



 

उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार 11 अक्तूबर को संधि पूजा भी की जाएगी। आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्तूबर को दोपहर 12:31 से शुरू हो रही है, जो 11 अक्तूबर को दोपहर 12:06 पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इसलिए जो व्यक्ति अष्टमी के दिन पूजन अर्चन करते हैं वह 11 अक्तूबर को अष्टमी पूजन करें। साथ ही ऐसे भक्तजन जोकि नवमी पूजन करते हैं वह 12 अक्तूबर को नवमी मनाएं। इसके बाद शाम को दशहरा मनाया जाएगा। क्योंकि श्रवण नक्षत्र में ही भगवान श्रीराम ने रावण का वेदन किया था। जब यह नक्षत्र होता है उसी के अनुसार दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसी समय समस्त मंदिर देवालयों में अश्व पूजन एवं शमी पूजन किया जाएगा।

 
विज्ञापन

नवमी तिथि पर पूजन के शुभ मुहूर्त
चर (सामान्य) - सुबह 06:20 से लेकर 07.47 बजे तक।
लाभ (उन्नति) - सुबह 07:47 से लेकर 09:14 बजे तक।
अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 09:14 से लेकर 10:41 बजे तक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें