आगरा: अपने परिवार का नाम कर रहीं रोशन
- फोटो : अमर उजाला
पल गुप्ता: कथक में कमा रहीं नाम (नृत्य)
कमला नगर की रहने वाली पल गुप्ता की उम्र महज 14 साल है लेकिन उनमें प्रतिभा जबरदस्त है। वह कथक करती हैं। नृत्य के दौरान लगातार 2000 राउंड लगाने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। साथ ही स्केट्स पहनकर भी नृत्य करती हैं। ताजनगरी के अलावा तमाम शहरों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
राशि: कहानी बनी पहचान
राजामंडी की रहने वाली राशि सिंह अभी सिर्फ 12 साल की हैं। खुद कहानियां नहीं लिखतीं लेकिन स्टोरी टेलिंग का उनका तरीका कुछ अलग है। रंगमंच की बारीकियों और साफ उच्चारण के साथ कहानी सुनाती हैं। स्थानीय स्तर पर ख्याति मिली है। स्कूल स्तर पर भी खासी सक्रिय रहती हैं।