फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय में छात्रा की मौत का मामला: रात के साढ़े तीन घंटे का 'रहस्य' जानने में जुटी एसआईटी

Thu, 12 Dec 2019 10:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में घटना की रात के साढ़े तीन घंटे एसआईटी को हैरत में डाल रहे हैं। इसके अलावा छात्रा उस रात बेचैन क्यों थी, इसका भी कोई सटीक जवाब नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को भी सीओ एसटीएफ ने छात्रों से पूछताछ का सिलसिला जारी रखा।
विज्ञापन


नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में एसआईटी के सामने अभी भी ऐसे कई सवाल हैं जो सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार टीम का केंद्र घटना की रात के वो साढ़े तीन घंटे हैं। जब छात्रा बेचैनी में इधर उधर टहलती देखी गई थी। घटना की रात करीब सवा नौ बजे छात्रा 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के पास लेटने के लिए गई थी।

देर रात करीब एक बजे छात्रा वहां से उठ कर अपने पलंग पर आ गई थी। घटना के अगले दिन पूछताछ में साथी छात्राओं ने यहां तक बताया था कि रात करीब ढाई बजे तक छात्रा टहलते हुए देखी गई थी। इसके बाद छात्रा कहां गई, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात ढाई बजे से लेकर सुबह छह बजे तक के बीच साढ़े तीन घंटे का समय छात्रा ने किस तरह गुजारा। वह घटना की रात इतनी बेचैन क्यों थी, जिस वजह से वह साथी छात्रा के पास लेटने के लिए गई थी। घटना की रात के इन साढ़े तीन घंटे के दायरे के बीच उलझे सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार सवालों के जवाब न मिल पाने की वजह से अब एसआईटी भी बेचैन नजर आ रही है। लगातार इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए स्टाफ से लेकर छात्रों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को भी क्षेत्राधिकारी एसटीएफ श्यामकांत सिंह ने कई घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें