फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय छात्रा कथित हत्याकांड: दूसरे दिन भी नहीं लौटा पॉलीग्राफी के लिए गया नवोदय का स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय के कथित छात्रा हत्याकांड में पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए लखनऊ गया नवोदय का स्टाफ दूसरे दिन भी नहीं लौटा। जल्द ही बाकी लोगों को भी टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

नवोदय कांड में एसआईटी जांच शुरू हुए एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक छात्रा की कथित हत्या की गुत्थी सुलझाने में एसआईटी कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं एसआईटी अब डीएनए जांच और पॉलीग्राफी टेस्ट के सहारे चल रही है। सोमवार को नवोदय की तत्कालीन प्रधानाचार्य समेत चार लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मंगलवार को भी ये लोग वापस नहीं लौटे। लखनऊ में उनका पॉलीग्राफी टेस्ट चल रहा है। इसके चलते वो नहीं लौट सके। एसआईटी भी पॉलीग्राफी टेस्ट पूरे होने का इंतजार कर रही है। क्योंकि शुरुआत से ही तत्कालीन प्रधानाचार्य की भूमिका को लेकर घटना में सवाल खड़े होते रहे हैं।
एसआईटी ने दूसरी बार में सात लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए अनुमति ली थी। चार लोगों का जहां टेस्ट चल रहा है तो वहीं तीन लोग अभी बाकी हैं। ये तीनों सदस्य छात्रा के करीबी रिश्तेदार हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को तीनों लोगों को जांच के लिए लखनऊ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें