फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: लोगों ने वोट की कीमत जानी, 'नोटा' की ताकत भी पहचानी

Fri, 25 Jan 2019 03:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन

आगरा के मतदाता जागरूक हो रहे हैं। अपने वोट की कीमत समझते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हट रहे। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, दोनों में पिछले चुनावों की तुलना में हाल के चुनाव में इसे साबित करके भी दिखाया। मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


किसी भी चुनाव का मतदान दिवस अब मतदाताओं के लिए छुट्टी का दिन नहीं रहा है। अपने वोट को व्यर्थ जाने देने की बजाय, वह इसका सार्थक उपयोग करने लगे हैं। लंबी लाइनों के डर से अब मतदाता बूथ पर जाने से नहीं हिचकिचाते। अब परिवार का मुखिया ही नहीं, पूरा परिवार वोट डालने जाता है। 

मतदाताओं को जागरूक करने में निर्वाचन आयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। समय-समय पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाकर नये मतदाताओं को जोड़ा जाता है। 18 साल पूरे करने वाले युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का मौके देने के लिए उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जाता है। 

विज्ञापन

नोटा की बढ़ी ताकत

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जाता है। विभिन्न संचार माध्यमों पर प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को उनकी ताकत का अहसास कराया जाता है। 

मतदाता अब काफी जागरूक होता जा रहा है। इतना कि वो अब नोटा का भी खूब इस्तेमाल कर रहा है। पिछले चुनावों में भी मतदाताओं ने इसका खूब प्रयोग किया। उन्हें यदि कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया तो उन्होंने किसी को वोट भी नहीं किया। 

आदर्श बूथ बने आकर्षण

पिछले कई चुनावों से निर्वाचन विभाग द्वारा जिले में आदर्श बूथ भी बनाए जा रहे है। यानी इन बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ मतदाताओं के बैठने के लिए पर्याप्त जगह और बच्चों के खेलने के लिए खेल-खिलौने उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे कि कोई महिला मतदाता अपने बच्चे को घर छोड़ने की वजह से वोट डालने से वंचित न रह जाए। 

जिले में बढ़े लगभग एक लाख मतदाता

पिछले दिनों चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 107352 नये मतदाताओं ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में नये मतदाताओं ने आवेदन किया है। यहां 14148 फार्म छह भरे गए हैं। 

इसके बाद आगरा ग्रामीण (13242), फतेहपुर सीकरी (12995), खेरागढ़ (12186), आगरा कैंट (11774), आगरा दक्षिण (11495), आगरा उत्तर (11391), फतेहाबाद (10769) और बाह में 9352 नये मतदाताओं ने आवेदन किया है। इसमें से 18 से 19 साल के 41198 मतदाताओं के आवेदन है। हालांकि यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं है। 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 
विज्ञापन

40 हजार कम होंगे मतदाता

पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम कटवाने के लिए 39892 मतदाताओं ने आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं। यहां 7094 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फार्म भरा है। 

इसके बाद बाह के 5900, खेरागढ़ के 5257, फतेहपुर सीकरी के 5146, फतेहाबाद के 4198, आगरा ग्रामीण 3669, आगरा उत्तर के 3211, आगरा दक्षिण के 3158 और आगरा कैंट के 2259 मतदाताओं ने नाम सूची में से अपना नाम कटवाने के लिए फार्म भरा है। 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान खत्म हो चुका है। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदाता प्रतिशत बढ़ना लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें