फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में डॉ. प्रवीण को मिला रजत पदक

विज्ञापन
कासगंज राष्ट्रीय पंजा लडाओं प्रतियोगिता में पुरूस्कार प्राप्त डा.प्रवीन जादौन । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। 44 वीं राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वाधान में तेलंगाना आर्म रैसलिंग एसोसिएशन द्वारा हैदराबाद में किया गया। यह प्रतियोगिता 31 मई से 6 जून तक आयोजित की गई। इसमें जनपद के डॉ. प्रवीण जादौन ने रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। वहीं अन्य प्रतिभागियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता जिसमें 25 राज्यों से 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते। जनपद डॉ. के प्रवीण जादौन ने 100 किलोग्राम वजन वर्ग मास्टर में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का रोशन किया। इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों में अभिषेक सिंह ने 100+ किलोग्राम सीनियर वर्ग में एवं रानी बेटी ने 50 किलोग्राम सीनियर वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं कासगंज की खुशबू सोलंकी ने 55 किलोग्राम सीनियर वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त किया। केए कॉलेज के प्राचार्य एके रुस्तोगी सहित अन्य खेल प्रेमियों को जनपद के खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें