फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार की देर शाम घर से निकले वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जफरुद्दीन (62) निवासी अहरौली मस्जिद मंगलवार की शाम 6:30 बजे बाजार से तरबूज लाने के लिए निकले थे। मालगोदाम चौराहे के समीप सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने हमलावर सांड़ को भगाया। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग आ गए। वृद्ध को चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जफरुद्दीन अपने घर पर लुहारगिरी का काम करते थे। इसमें बेटा भी सहयोग करता था। हादसे के दिन वह दिल्ली गया हुआ था। पिता की मौत की सूचना पर वह लौट आया। इलाकाई लोगों ने जिला प्रशासन से शहर में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
- सांड़ के हमले से हुई मौत के मामले में जांच कराई जाएगी। सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जाता है। वार्ड के जमादारों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। - धर्मराज सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें