फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाक से होता था रिसाव, दूरबीन विधि से ठीक हुआ मर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से नाक की सर्जरी की। मरीज को चोट लगने के बाद नाक से पानी का रिसाव होता रहता था। सिर दर्द भी होने लगा था।
विज्ञापन

ईएनटी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में 35 साल की महिला दिखाने आई। महिला को साल भर पहले नाक में चोट लग गई थी। इससे दिमाग और नाक की गुहा के बीच छेद हो गया था। इससे पानी का रिसाव हो रहा था और सिर में दर्द भी रहने लगा। इसे सीएसएफ राइनोरिया परेशानी बोलते हैं। दूरबीन विधि से बिना चीरे के सर्जरी की गई। मस्तिष्क की झिल्ली जुड़ी रहने के कारण ये संवेदनशील क्षेत्र होता है, ऐसे में सर्जरी में बेहद सजगता बरती गई। सप्ताह भर मरीज को भर्ती रखा, ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में जटिल ऑपरेशन भी हो रहे हैं। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन का एक लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें