फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को कुछ देर के लिए आगरा में होंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए कहां है कार्यक्रम

Sat, 13 Apr 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल (रविवार) को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए वो कुछ देर के लिए आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर रुकेंगे। इस दौरान जिले के चुनिंदा भाजपाई ही उनसे मिल पाएंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को दोपहर 1.40 बजे विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसी बीच कुछ देर के लिए खेरिया हवाई अड्डे पर रुकेंगे। 

डीएम एनजी रवि कुमार ने पीएम के संक्षिप्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के लिए बैठक की। इसमें खेरिया में सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। इससे पूर्व भाजपा के प्रतिनिधि भी डीएम से मिले। बताया जा रहा है कि चुनिंदा लोगों को ही उनके स्वागत का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


14 को आएंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में आंवलखेड़ा और फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में खेरागढ़ के मंडी समिति मैदान में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें