फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:  चार महीने में 84.56 किलो गांजा समेत नशीला पदार्थ किया बरामद, 10 आरोपी भी दबोचे

Tue, 18 Aug 2026 12:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत पिछले चार महीनों में मंडल में बड़ी कार्रवाई की। 
विज्ञापन
आरपीएफ कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत पिछले चार महीनों में मंडल में बड़ी कार्रवाई की। अभियान में 67.93 किलोग्राम गांजा और 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। उद्देश्य रेलवे परिसरों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित व नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। 67.93 किलोग्राम गांजा बरामदगी में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

इसकी बाजार में कीमत 33,96,500 रुपये आंकी गई है। वहीं, 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर की अनुमानित कीमत 2,25,000 रुपये है और इससे जुड़े दो लोगों को पकड़ा गया। इस तरह चार माह में कुल 84.56 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुए और 10 आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें