फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोत्सव का छाया उल्लास: नंद घर आनंद भयौ, जै कन्हैया लाल की...जयकारों से गुंजायमान हुआ ब्रज, देखें वीडियो

Tue, 27 Aug 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के जन्मोत्सव के बाद नन्दोत्सव की धूम मची हुई है। जन्मस्थान पर सुबह से ही लाला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मभूमि पर झूमते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद बरस रहा है। चहुंओर कान्हा के भक्त भक्ति में सराबोर हो उत्सव मना रहे हैं। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को जगह जगह नंदोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में आयोजित नंदोत्सव में भी भक्तों ने जमकर उपहार लूटे।
विज्ञापन







 
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में संस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने भक्तों को कान्हा का प्रसाद खेल-खिलौने, माखन-मिश्री, फल-मिठाई आदि का वितरण किया। ठाकुर जी की बांसुरी, बच्चों की बॉल आदि पाने के लिए भक्तों में उत्सुकता दिखी। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में नंदोत्सव की लीला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने लीला का भरपूर आनंद लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें