लठामार होली चौक में आयोजित होने वाली अलौकिक लीला के दर्शन होंगे। इस लीला के प्रमुख पात्र राधाकृष्ण ध्वज के रूप में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, तो बरसाने के ग्वाल और नंदगांव की ग्वालिन सहनायक और नायिका की भूमिका में रहेंगे।
ये भी पढ़ें- ब्रज में फिर जीवंत हुई राधा-कृष्ण की लीला, तस्वीरों में देखिए बरसाना की लठामार होली
नंदगांव में आयोजित होने वाली लठामार होली के लिए हुरियारिनों में भारी जोश है। होली में राधाजी की तरह सुंदर दिखने के लिए हाथों में मेहंदी और पांवों में महावर लगवा रही हैं।
पहली बार होली खेल कर आए हुरियारों के घरों में देर रात मंगलगीत गाए गए। इस दौरान घर की महिलाओं ने नव प्रशिक्षु हुरियारे की मंगल कामना ब्रजराज से की। मंगलगीत में शामिल महिलाओं को मिठाई एवं उपहार भेंट किए गए।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।