फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा के गांव बरसाना के बाद अब कान्हा के नंदगांव में लठामार होली का उल्लास

Thu, 05 Mar 2020 11:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बरसाना की लठामार होली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मथुरा में बरसाना की होली के बाद नंदगांव में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से ही नंदभवन में रसिया गायन हो रहा है। इस अनूठी परंपरा के देश-विदेशों के हजारों श्रद्धालु साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन


बरसाना की सखी स्वरूप ग्वाल नंदगांव में होली का फगुआ मांगने आएंगे। हुरियारे ढालों को लेकर नंदगांव की गलियों में लाठियां खाने को लालायित हैं। यहां की हुरियारिनों भी प्रेमपगी लाठियों से उनका स्वागत करेंगी।  

ये भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगे मुख्यमंत्री योगी, चांदी की पिचकारी से ठाकुरजी संग खेली होली
विज्ञापन


बरसाना के हुरियारे यशोदा कुंड पर राधाकृष्ण स्वरूप पताका को लिए यशोदा कुंड पहुंचेगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। हंसी-ठिठोली करते हुए हुरियारे नंदभवन में नंदबाबा से शिकायत करेंगे कि नंदगांव के हुरियारे बरसाने में बिना फगुआ दिए लौट आए थे।
विज्ञापन

लठामार होली चौक में आयोजित होने वाली अलौकिक लीला के दर्शन होंगे। इस लीला के प्रमुख पात्र राधाकृष्ण ध्वज के रूप में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, तो बरसाने के ग्वाल और नंदगांव की ग्वालिन सहनायक और नायिका की भूमिका में रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- ब्रज में फिर जीवंत हुई राधा-कृष्ण की लीला, तस्वीरों में देखिए बरसाना की लठामार होली

नंदगांव में आयोजित होने वाली लठामार होली के लिए हुरियारिनों में भारी जोश है। होली में राधाजी की तरह सुंदर दिखने के लिए हाथों में मेहंदी और पांवों में महावर लगवा रही हैं। 

पहली बार होली खेल कर आए हुरियारों के घरों में देर रात मंगलगीत गाए गए। इस दौरान घर की महिलाओं ने नव प्रशिक्षु हुरियारे की मंगल कामना ब्रजराज से की। मंगलगीत में शामिल महिलाओं को मिठाई एवं उपहार भेंट किए गए।


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें