ताजनगरी आगरा में मेट्रो के उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मन:कामेश्वर के साथ मेट्रो के बाकी सभी स्टेशनों पर उनके नाम लिखवा दिए हैं। इसमें ताज पूर्वी, बसई स्टेशन, फतेहाबाद रोड स्टेशन एलिवेटेड हैं। ताजमहल, आगरा किला व मन:कामेश्वर अंडरग्राउंड हैं।
चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) जगन कुमार गर्ग 21 फरवरी को आगरा आएंगे। वह दो दिनों तक मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा और रक्षा का ऑडिट करेंगे। इसमें ट्रैक की स्थिति, मेट्रो के गेट खुलने की स्थिति, सिंग्नल व्यवस्था आदि को देखेंगे। सीसीआरएस की रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा।
लिखवा दिए गए स्टेशनों के नाम
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। स्टेशनों के नाम लिखवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कामों का ऑडिट 24 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। 25 से 28 फरवरी के बीच प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है।