फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष समेत 26 एफआईआर में नामजद, 150 अज्ञात भी हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। टीवी डिबेट के दौरान हुए हंगामे का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में एक और एफआईआर सपा जिलाध्यक्ष व 25 अन्य सपाइयों के खिलाफ दर्ज की गई है। 150 लोग अज्ञात भी शामिल हैं। यह एफआईआर भाजपा विधायक के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व 12 फरवरी को नगर के बारह पत्थर मैदान पर एक टीवी चैनल की डिबेट चल रही थी। इस डिबेट के दौरान ही हंगामा हो गया। ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह से टीवी की एंकर के द्वारा प्रश्न किया था। इस प्रश्न पर वे उत्तेजित हो गए और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज करने लगे। जब गाली-गलौज से मना किया तो सपा कार्यकर्ता व रालोद जिलाध्यक्ष उत्तेजित हो गए और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ लाठी, डंडों व हाथ से मारपीट कर हमला बोल दिया और गाड़ी भी तोड़ दी।
इस मारपीट में राजवीर सिंह निवासी बिरसुआ थाना ढोलना घायल हो गया। ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष के अलावा रालोद के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी, अभिषेक यादव, माधव यादव, अभय यादव, अनुज यादव, बृजेश यादव, अंशुमान यादव, अखिलेश यादव, सौरभ यादव, सत्यपाल, यदुवेंद्र यादव, सुशील यादव, निशांत चौधरी, ओमकार, प्रमोद, अमर सिंह, कैलाश यादव, पुष्पेंद्र यादव, स्वदेश यादव, यशवीर यादव, मनोज यादव, श्यामवीर यादव, दिलीप यादव, अनिल यादव, सुखवीर नागर समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें