फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: बदल गया बसई मेट्रो स्टेशन का नाम, बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता  के नाम पर रखा गया

Fri, 01 Mar 2024 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर बसई रेलवे स्टेशन होगा। इस मैट्रो स्टेशन के नाम बदलने को लेकर शासन से आदेश आ गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बसई मेट्रो स्टेशन अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए शासन ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। आगरा का लाल 22 नवंबर 2023 को राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते बलिदान हुए थे। इससे पहले 19 फरवरी को जामा मस्जिद स्टेशन का नाम मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन किया गया था।
विज्ञापन


उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के बसई स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से करने के लिए आदेशित किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव किशलय सिंह का पत्र मिल चुका है। दो-तीन दिन में बोर्ड लगा दिया जाएगा।

बलिदानी के पिता जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) बसंत गुप्ता का कहना है कि बसई स्टेशन उनके आवास के पास भी है। बेटे के नाम पर स्टेशन होने से यहां से गुजरने वाले युवाओं में देशप्रेम की भावना और मजबूत होगी। बेटे के बलिदान के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने शासन तक यह मांग पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें