फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने गंगेश्वर कालोनी का नलकूप कराया सही, पेयजल आपूर्ति हुई शुरु

विज्ञापन
कासगंज की नलकूप खराब होने की खबर से संबधित पीडीएफ। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पालिका के द्वारा गंगेश्वर कालोनी में लगा हुआ नलकूप सही करा दिया गया। इससे गंगेश्वर कालोनी एवं लवकुशनगर के लगभग 900 घरों में पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई। पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए नलकूप को ठीक कराया है। पेयजल की आपूर्ति शुरू होने से गंगेश्वर कालोनी और लवकुशनगर के बाशिंदों को राहत मिली है। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए सोमवार के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों गंगेश्वर कालोनी में पालिका का नलकूप खराब था। इसके चलते भीषण गर्मी में गंगेश्वर कालोनी और लवकुशनगर के बाशिंदे बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान थे। एक तो गर्मी और उस पर पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी रहीं। बाशिंदों को सरकारी हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा। इसके चलते बाशिंदों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अमर उजाला में सोमवार के अंक में समस्या के प्रकाशन के बाद अधिशाषी अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और अवर अभियंता को निर्देशित कर नलकूप को ठीक करा दिया। पेयजल की आपूर्ति शुरु होने से लोगों ने राहत मिल गई।
पालिका बाशिंदों की समस्याओं को लेकर गंभीर रहती हैं। लोगों की समस्याओं को शीघ्रता हल कराया जाता है। नलकूप को सही कराकर पेयजल की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। - धर्मराज, अधिशाषी अधिकारी।
विज्ञापन

नलकूप की मोटर बोरिंग में गिर गई थी, जिसे निकालने में दिक्कतें हो रही थीं। इसके चलते नलकूप को सही करने में देरी हुई। अब नलकूप को ठीक कराकर पेयजल की आपूर्ति शुरू की गई है। - हर्षवर्धन, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें