फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी न आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। बिछवां क्षेत्र से गुजरने वाली बेवर ब्रांच नहर में लगभग दो महीने से पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। नहर के किनारे की अधिकांश जमीन सिंचाई के लिए नहर के पानी पर ही आश्रित है। पानी नहर में नहीं आने से फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने डीएम से नहर में पानी छुड़वानें की मांग की है।
विज्ञापन

रबी की फसलों के लिए पानी की जरूरत पड़ने लगी है। बुवाई के बाद गेहूं, आलू, सरसों, लहसुन सहित अन्य फसलों की सिंचाई की शुरुआत हो गई है। लेकिन नहर, रजबहों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसान महंगे डीजल से फसलों में पानी लगाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के किसान विनोद कुमार, रामखिलाड़ी, तुलाराम, रामनरेश, अनिल कुमार का कहना है इस समय नहर, रजबहों में पानी नहीं आ रहा है।
इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस समय गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है, लेकिन पानी के अभाव में सिंचाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित किसान रामवीर सिंह, रामगोपाल, सुरेश, बाबूराम, हरवीर, सीताराम, लंकुश, रनवीर ने डीएम से नहर, रजबहों में पानी छुड़वानें की मांग की है। इससे खेतों में सूख रही फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें