फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जी, हमें रेलवे से रास्ता दिलाइए..., लोगों ने आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन से एक किमी की दूरी पर स्थित नगला पुलिया के लोगों ने शुक्रवार को सांसद एसपी सिंह बघेल के आवास पर प्रदर्शन कर कहा कि उन्हें रेलवे से रास्ता दिलाया जाए। रेलवे ने उनका रास्ता बंद कर दिया है और कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं दिया है। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह कोई हल निकलवाएंगे।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पहले पुलिया से होकर जाते थे। यह एक साल पहले बारिश में पानी से भर गई। इसके बाद कीचड़ हो गई तो रास्ता बंद हो गया। इस पुलिया को रेलवे ने यह कहकर बंद करा दिया कि यह जल निकासी का मार्ग है, आवागमन का नहीं।


इसके बाद रेलवे संस्थान की ओर से जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया। रेलवे अफसरों का कहना है कि यह पटरियों से होकर जाता है, इसलिए दीवार खड़ी करा दी। लोगों का कहना था कि रेलवे ने जो किया, उससे मतलब नहीं लेकिन उन्हें रास्ता चाहिए। रेलवे ने यह नहीं बताया कि वे कहां से होकर जाएं। दूसरा रास्ता पांच किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार लोगों को हो रही परेशानी
प्रदर्शनकारियों में शामिल क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि नगला पुलिया, शिव नगर, राधे वाली गली समेत आसपास के इलाके के लोग परेशान हो रहे हैं। इनकी संख्या 40 हजार है। 

पुलिया को ही शुरू किया जाए 
प्रदर्शनकारी पद्म सिंह ने कहा कि जिस पुलिया को जल निकासी का रास्ता बताकर रेलवे ने बंद किया है, उसे ही शुरू किया जाए। जल निकासी के लिए कोई और व्यवस्था की जा सकती है। 

लोगों के लिए रास्ता दिलाया जाए : सांसद
सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से बात की है। उनसे कहा है कि लोगों को वैकल्पिक मार्ग दिया जाए जिससे उन्हें परेशानी न हो। अगर यह नहीं है तो बनाया जाए।

नया मार्ग बनाया जाएगा : रेलवे
रेलवे के इंजीनियर विभाग में डिप्टी इंजीनियर (कोऑर्डिनेशन) सचिन कुमार का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता तैयार कराया जाएगा। इसमें कुछ समय लगेगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें