फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला परिमाल ने घड़ी कालिया को 9 विकेट से हराया

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्मृति टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। चौधरी चरण सिंह स्मृति टूर्नामेंट रविवार से चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय मैदान पर चल रहा है। सोमवार को दूसरे दिन नगला परिमाल की टीम ने घड़ी कालिया की टीम को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए घड़ी कलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 102 रन बनाए। इसके जवाब में नगला परिमाल की टीम ने 12वें ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। परिमाल के मनमोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर पुष्पेंद्र चाहर एवं उदयवीर चाहर रहे। इस मौके पर अजय राज चाहर, दीपू काका, शिवकुमार जैकर, श्रीकृष्ण शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें