फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर पंचायत बनवाएगी शॉपिंग कांप्लेक्स

Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बरनाहल बनवाएगी शॉपिंग कांप्लेक्स
विज्ञापन

जर्जर भवन को ध्वस्त करवाकर खाली कराई जमीन

मैनपुरी। नगर पंचायत बरनाहल कार्यालय के सामने जर्जर भवन को नगर पंचायत द्वारा शनिवार को ध्वस्त कराया गया। इस जमीन पर 34 लाख रुपये की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बरनाहल में नगर पंचायत कार्यालय सब्जी मंडी के पास वर्षों पुराना भवन था। जो जर्जर हालत में हो गया था। नगर पंचायत द्वारा शनिवार को जर्जर भवन को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इस जगह पर नगर पंचायत का व्यवसाय केंद्र शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें बाहर की तरफ आठ दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। व्यावसायिक केंद्र करीब 34 लख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। चेयरमैन शशि गुप्ता ने बताया कि सब्जी मंडी के पास गिरासू हालत में सरकारी भवन का ध्वस्तीकरण चल रहा है। इस जगह पर लोगों की सुविधा के लिए शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, वरूण मिश्रा, मिंंमाशू गुप्ता, अनुज पालीवाल, मनु गुप्ता, मंजीत चतुर्वेदी, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें