भगवान चंद्र प्रभु का निर्वाण लाडू चढ़ाया
मैनपुरी। पुलिस लाइन के समीप संसारपुर में श्री चंदप्रभु जैन दिगंबर मंदिर में श्रीजी का प्रात: काल अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान चंद्रप्रभु की वृहद शांति धारा करने का सौभाग्य जिनेश प्रकाश जैन, राजेंद्र प्रकाश जैन, जैनी बाबू जैन को मिला। संगीतमय पूजा अर्चना करने का सौभाग्य सरोज जैन, ममता जैन, सारिका जैन, प्रीति जैन, वसुधा जैन, पारुल जैन पिंकी जैन, शिवानी जैन को प्राप्त हुआ। भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण कांड पढ़कर मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। संजय जैन, अजय जैन, पंकज जैन, कमल जैन, धीरज जैन, सौरभ जैन, प्रासुक जैन, ्रअनंत कुमार जैन, विशाल जैन जौली, प्रमोद जैन, गौरव जैन उपवन मौजूद रहे। संवाद