फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष के पति कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुटा प्रशासन

Wed, 27 May 2020 04:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में अब 216 हुई संक्रमितों की संख्या
 
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद कस्बा में नगर पालिकाध्यक्ष के पति कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद नरेंद्र सिंह ने उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। नगर पालिकाध्यक्ष के पति को कोरोना होने के बाद पालिका में खलबली मच गई है। प्रशासन उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुटा है।

सात माह की संक्रमित प्रसूता ने बेटे को दिया जन्म, कोविड अस्पताल में गूंजी दूसरी किलकारी
विज्ञापन


फिरोजाबाद जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 216 हो गई है। इससे पहले मंगलवार रात को फिरोजाबाद में आठ मरीज बढ़े थे। जनपद में अब तक आठ मौतें हो चुकी हैं।
 

कई दिन से बुखार से पीड़ित मोहल्ला गढ़ैया निवासी पालिकाध्यक्ष के पति घर पर होम क्वारंटीन थे। उन्होंने 25 मई को सैफई जाकर कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। प्रशासन के अनुसार 26 मई की शाम को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस और प्रशासन के साथ ही नगर में खलबली मच गई। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के संपर्क में ज्यादातर लोग आते रहे हैं।

अब उन सभी लोगों में भी कोरोना को लेकर चिंता सता रही है। रिपोर्ट आने के बाद से उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा भी काफी चिंतित दिखाई दे रही हैं।

एक सप्ताह पूर्व हुई पीस कमेटी की मीटिंग में पालिकाध्यक्ष के पति ने भाग लिया था। नगर पालिका में उनके आने और कर्मचारियों व अधिकारियों के संपर्क में आने की भी बात सामने आ रही है। एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ इन्दुप्रभा बुधवार सुबह फोर्स के साथ बाजार में आए और दुकानों को बंद कराया। 
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के पति की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने में स्वास्थ्य विभाग की आनाकानी सामने आई है। पालिकाध्यक्ष के पुत्र ने बताया कि 24 मई को उनके पिता ने एसीएमओ को फोन करके कहा था कि पिता का बुखार नहीं उतर रहा है। वह कोरोना जांच के लिए सैंपल करा लें। सैंपल लेने में स्वास्थ्य अधिकारियों ने आनाकानी की। हालत खराब होने पर उनके पिता 25 मई को स्वयं सैफई सैंपल देने चले गए। यहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
 
पालिकाध्यक्ष के पति का सैंपल लेने संदर्भ में मेरी कोई बात नहीं हुई है। न ही मेरी जानकारी में है। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 125 लोगों की जांच करा रहा है। सर्वप्रथम उन लोगों को प्राथमिकता दी जाती है जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं।  डा. एसके दीक्षित - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें