इस दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची टीम के साथ क्षेत्रीय लोगों की नोकझोंक भी हुई। नगर निगम टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रवर्तन दल ने इन सभी 30 अतिक्रमणों को ध्वस्त कर 67,700 रुपये का जुर्माना वसूला।
ये भी पढ़ें: 'व्यू प्वाइंट' से ताजमहल का दीदार होगा महंगा, जल्द लागू हो सकती हैं टिकट की नई दरें
इधर, दोपहर को मदिया कटरा से लोहामंडी रोड पर नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाकर दुकानदारों से 1.5 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। इन पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मंगलवार को टीम ने पॉलिथीन और अतिक्रमण हटाने के अभियान में 78,700 रुपये जुर्माना वसूलकर नगर निगम के कोष में जमा कराया।