फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इस पांच सितारा होटल की बढ़ी मुश्किल, नगर निगम ने भेजा 55 लाख का नोटिस; बिना टैक्स दिए हो रहा ये काम

Sun, 23 Feb 2025 11:55 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होटल को टैक्स का भुगतान करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। भुगतान नहीं करने पर 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ वसूली की जाएगी।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल जेपी पैलेस में हेलिपैड और प्रशिक्षण केंद्र का टैक्स नहीं देने पर 55 लाख रुपये का नोटिस भेजा गया है। नगर निगम ने इसका भुगतान करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जोनल प्रभारी ताजगंज गजेंद्र सिंह ने बताया कि जेपी होटल स्थित हेलिपैड और प्रशिक्षण केंद्र का कोई टैक्स नगर निगम को नहीं दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने कर निर्धारण करते हुए होटल प्रबंधन को 55 लाख का बिल भेजने का आदेश दिया। 

भुगतान 31 मार्च तक करने के निर्देश हैं। भुगतान नहीं करने पर 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि ताजगंज जोन को 20 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अब तक 11.50 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। 
विज्ञापन


शेष बकायेदारों को नोटिस देकर कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि बकायेदार अपना टैक्स जमा करके कार्रवाई से बचें।

50 हजार से अधिक के बकायेदारों पर सख्ती
जीआईएस सर्वे में अपडेट सम्पत्तियों में 50 हजार से अधिक के बकायेदारों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगरायुक्त सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि हर राजस्व निरीक्षक को 50 हजार से अधिक के दस बकायेदारों से वसूली करना अनिवार्य है। 50 हजार से अधिक के बकायेदारों के कुर्की वारंट जारी कर सम्पत्ति सील करने की कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें