फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत की ज्ञान संपदा अन्य भाषाओं में भी हो प्रचलित: प्रो. शिवशंकर मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के नव मनोनीत अध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मिश्र ने शहर के श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्कृत की ज्ञान संपदा को वर्तमान प्रचलित भाषाओं के माध्यम से समाज में लाने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के नव-मनोनीत अध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मिश्र शनिवार को शहर स्थित श्री एकरसानंद महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने ने आश्रम परिसर में पूज्य महाराज श्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापकों के साथ महाविद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रो. मिश्र ने महाविद्यालय में योग, ज्योतिष आदि अत्यन्त उपयोगी विषयों के पाठ्यक्रमों के संचालन की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने संस्कृत की ज्ञान सम्पदा को वर्तमान प्रचलित भाषाओं के माध्यम से समाज में लाने के लिये भी प्राध्यापकों को प्रेरित किया। उन्होंने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी के मार्गदर्शन में संस्कृत की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। पूज्य स्वामी महामण्डलेश्वर श्री हरिहरानन्द सरस्वती जी महाराज की संस्कृत सेवा की भावना एवं उनके समाजिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामबदन पांडेय एवं महाविद्यालय के अध्यापकों ,छात्रों द्वारा अध्यक्ष महोदय का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें