फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी की अगली सुबह दुल्हन जेवर लेकर हुई गायब

Sat, 28 Jan 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली।
विज्ञापन

शादी के एक दिन बाद ही शुक्रवार को दुल्हन घर से जेवर आदि लेकर चली गई। काफी तलाश के बाद जब कोई नहीं लगा। तब पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्दखाना निवासी मनीष गुप्ता ने शनिवार को थाने पहुंच कर अपनी आपबीती बताई। उसने बताया कि मोहल्ल के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बनारस की रहने वाली एक युवती से बृहस्पतिवार को उसकी शादी कराई। वह पत्नी को घर लेकर आया, शुक्रवार को अगले दिन वह किसी काम से घर के बाहर निकला, इस बीच उसकी दुल्हन घर में रखे जेवर आदि लेकर गायब हो गई। पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं हो सकी। आसपास के लोगों से भी पूछा लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। परेशान मनीष ने थाने में तहरीर देकर जेवर लेकर गई पत्नी को ढूंढे जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें