निधौली कलां। ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान एक्सपोजरी विजिट जलेसर में कराया गया। वहां की इकाइयों में बच्चों ने घुंघरू-घंटे बनाने की कला को समझा।
विजिट का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने किया। ब्लॉक के अलग-अलग विद्यालयों से कुल 50 बच्चों शिक्षकों को बस से रवाना किया गया। जलेसर में पीतल कारोबारी प्रशांत मित्तल ने बताया कि घुंघरू-घंटे कैसे बनाए जाते हैं, इन्हें बनाने में कौन-कौन से पदार्थ और रसायन प्रयोग किए जाते हैं। इसके बाद बच्चों को पटना पक्षी विहार का भी भ्रमण कराया गया।
जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा। राज्य पुरस्कृत शिक्षक धीरजपाल सिंह, सतीश कुमार, विवेक कुमार, मोहम्मद इशाक, कर्मवीर सिंह, जयदेव सिंह, शेरपाल सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।