फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 24 घंटे में बेटा आ जाएगा वापस...पुलिस ने थाने से लौटा दिए घरवाले, 37 घंटे बाद नाले में मिली लाश

Mon, 08 Sep 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लापता युवक रजत शर्मा का शव नाले में मिला, गले पर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने पुलिस पर 37 घंटे तक गुमशुदगी दर्ज न करने का आरोप लगाया, हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र से दो दिन पहले लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पिता का आरोप है कि पुलिस ने 37 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज की। उससे पहले कोई तलाश नहीं की गई।
विज्ञापन


जनता क्वार्टर, केदार नगर निवासी जयदेव शर्मा पिस्टन बनाने की फैक्टरी में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा रजत ग्यासपुरा शाहगंज स्थित फैक्टरी में काम करता था। 5 सितंबर को फैक्टरी गया था। वहां से रात करीब 8:50 पर घर के लिए निकला था। रात 10 बजे तक घर पर नहीं आने पर तलाश शुरू की। फैक्टरी से जाने की जानकारी मिली। बेटे के मोबाइल पर घंटी जा रही थी लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात 12 बजे थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। 

पुलिस ने 24 घंटे के बाद आने की बात कहकर वापस लौटा दिया। शनिवार को भी बेटे की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को दोपहर में गुमशुदगी दर्ज की कराई। उसी दिन 100 फुटा रोड, शंकर गढ़ की पुलिया के पास नाले में बेटे का शव पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें