फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चारपाई के पास मिला खून, बाइक भी सनी थी, रात में रहस्यमयी तरीके से लापता हुआ युवक; पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 08 May 2026 10:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में खेत पर सोने गए युवक के लापता होने से सनसनी फैल गई। चारपाई और बाइक पर खून के निशान मिलने के बाद पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में शुक्रवार सुबह अचानक एक युवक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। युवक जहां सोया था उसे जगह पर खून मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाई खेड़ा निवासी अनीत यादव उर्फ गणेशी पुत्र चंद्रपाल सिंह उम्र करीब 30 साल बृहस्पतिवार शाम को अपने घर से 500 मीटर दूर खेतों पर बने पशुओं के बाड़े पर सोने गया था। वह हर दिन यहीं पर सोता था लेकिन सुबह शुक्रवार को जब उसकी पत्नी, पिंकी पशुओं के पास पहुंची तो उसे चारपाई के पास खून के निशान दिखाई दिए। इसके बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की तलाश के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर बुलाई और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं लगा है। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर अनीत की बाइक मिली है, जिस पर खून के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया है कि सूचना मिलने पर आसपास में युवक की तलाश की जा रही है, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें