फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल में मौत: महिला सहकर्मी के कमरे में थमी ओटीटी अधिकारी की सांसें, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 02 May 2026 08:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पांच सितारा होटल में गुरुग्राम के एक निजी कंपनी अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे सनसनी फैल गई। महिला सहकर्मी के कमरे में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज के शिल्पग्राम स्थित होटल द ताज कन्वेंशन में शुक्रवार शाम को ठहरे गुरुग्राम के निवासी निजी कंपनी के अधिकारी की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। वह एक महिला और एक पुरुष सहकर्मी के साथ आगरा आए थे। उन्हें अपनी कंपनी के मामले में जांच करनी थी। शाम को महिला सहकर्मी के कमरे में उनकी हालत बिगड़ गई। होटलकर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

गुरुग्राम निवासी अशोक यादव (48) एक ओटीटी कंपनी में पाइरेसी रोकने के लिए अधिकृत थे। वह शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ आए थे। यहां से पहले फिरोजाबाद भी गए थे। उन्होंने नेटवर्क चोरी के मामले में पुलिस से मुलाकात की थी। इसके बाद होटल ताज कन्वेंशन में पहुंचे। तीनों ने अलग-अलग कमरे बुक किए थे। थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि होटल में एक पर्यटक की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इस पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए।

 

होटल के कर्मचारी अशोक यादव को पहले निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां से एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी भेज दिया गया। वहां उन्हें डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि अशोक यादव शाम करीब 7 बजे अपनी महिला सहयोगी के कमरे में पहुंचे थे। तभी उनकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर सहयोगी ने अपने दूसरे कर्मचारी को बताया। दोनों ने होटल कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तब तक मृतक के दोनों सहयोगियों को होटल में ही रोका गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही माैत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें