फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से भीगी सरसों, तंबाकू-लहसुन को भी नुकसान

Sat, 15 Mar 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बारिश के बाद खेत में भीगी लाह की फसल ।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार को रात को हुई बारिश से तंबाकू व सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। बड़े नुकसान की आशंका ने किसानों की धड़कन को बढ़ा दीं। बृहस्पतिवार को दिन में कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार को शाम सात बजे के बाद मौसम फिर से बदल गया। तेज आवाज के साथ करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

रात 12 बजे के बाद बारिश बंद हुई। पटियाली, सहावर, सिढ़पुरा, अमांपुर, सोरोंजी इलाके में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। बारिश से खेतों मेंं कटी सरसों व तंबाकू की फसल को नुकसान हुआ है। सरसों की फसल खेतों में भीग गई। तंबाकू की पैदावार घटने व गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया। वहीं लहसुन की फसल भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें