फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में भिड़े श्रमिक, एक की मौत

Sat, 15 Mar 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में बौंदर रोड पर भट्ठा श्रमिक की हत्या के बारे में जानकारी करती सीओ शाहिदा नसरीन साथ में
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। बोंदर रोड के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। बाद में उनमें जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर लाठी-डंडो से प्रहार किए गए। इस दौरान एक श्रमिक की जान चली गई। पुलिस ने मृतक श्रमिक की पत्नी की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल दिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार चूरामन (30) निवासी दरयू बिहार अन्य श्रमिकों के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे शराब पी रहे थे। तभी उनमें विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान विजय मांझी एवं जितेंद्र मांझी ने चूरामन के सिर पर लाठी-डंडों व फावड़े से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सहावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चूरामन को मृत घोषित कर दिया। चूरामन की पत्नी कविता ने विजय व जितेंद्र मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें