बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा समेत अन्य मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ने के बाद भी फुटकर में हरी सब्जियां के दाम बढ़े हैं। हालांकि टमाटर और खीरा की बेकदरी हो रही है। यह थोक मंडी में पांच-पांच रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
किसानों को भाव नहीं मिलने पर टमाटर व हरी सब्जियां सस्ते में बेचनी पड़ रही हैं। सिकंदरा फल मंडी के संजीव कुमार ने बताया कि सब्जियों की आवक बढ़ गई है। मोती गंज के किराना व्यवसायी मोहित गर्ग ने बताया कि दालें स्थिर हैं। अरहर के दाम गिरे हैं।
दालों के भाव (थोक) प्रति किलो 15 दिन पहले
अरहर 100 109
मूंग दाल धुली 98 98
मूंग छिलका 95 95
उड़द धुली 96 96
उड़द छिलका 2 90
दना दाल 67 68
काबुली चना 93 95
राजमा 125 125
सरसों का तेल 180 165
रिफाइंड 165 160
सिकंदरा मंडी में भाव अब फुटकर 15 दिन पहले
आलू 12 20 रुपये 20
गोभी 15 40 रुपये 30
पत्ता गोभी 8-10 30 20
करेला 15-16 40 30
टिंडे 20 40 30
बैंगन 10-15 20 40
हरा धनिया 65 80 60
हरी मिर्च 50-65 80 70
भिंडी 20- 25 40 60
नींबू 60-65 100 150
टमाटर 5-6 10 15
खीरा देसी 4-5 रुपये 10 10
प्याज 10-20 40 30