फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज ने यहां ईदी में भेंट की 'राधा-कृष्ण' की तस्वीर

Tue, 27 Jun 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/मथुरा
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी को राधा-कृष्‍ण की तस्वीर भेंट की - फोटो : Twitter
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्‍ण की नगरी मथुरा में लोगों का हर भाव अपने कन्हैया से जुड़ा है। ऐसे में हिंदू हो या मुसलमान, लाड़ले कान्हा और लाड़ली राधा से सभी की प्रीत है। यही मिलाप मथुरा नगरी में सभी धर्मों को बांधे हुए है। हर त्योहार और आयोजन पर यह समान रूप से झलकता है। 
विज्ञापन


सोमवार को ईद उल फितर के मौके पर भी यही समभाव दिखाई दिया। दरअसल सोमवार को मथुरा में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऐसे में सुबह नमाज के लिए प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्‍था की गई थी। इसमें मथुरा की शाही ईदगाह, वृंदावन में ईदगाह व देहात क्षेत्रों में सभी इबादतखानों पर सकुशल नमाज संपन्‍न हुई। 

नमाज के बाद सभी एक-दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। मथुरा में शाही ईदगाह पर सभी राजनीतिक दलों के लोग और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने मथुरा में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी विनोद कुमार मिश्र को ईद की नमाज के लिए की गई व्यवस्‍थाओं के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


इसी के साथ डीएम और एसएसपी को मुस्लिम समाज की ओर से राधा-कृष्‍ण की तस्वीर भी भेंट की गई। नमाज के बाद एसएसपी मथुरा ने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से मिलकर हाल-चाल भी जाना और ईद की बधाई दी। मथुरा पुलिस ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए भी दी है। 

DM/SSP द्वारा ईद-उल-फितर की नवाज को सकुशल सम्पन्न कराने के उपलक्ष्य में मुस्लिम समुदाय द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया| pic.twitter.com/Em44R5xrqS— mathura police (@mathurapolice) June 26, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें